अजीत कुमार / दिल्ली : राजधानी दिल्ली में विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा व दिल्ली सरकार कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्र राज ने रोहिणी सेक्टर 22 में ड्रेनेज का उद्घाटन करते हुए 45 करोड़ की सौगात दी और कहा हमें दिल्ली का विकास करना है और हम उस काम में लगे हैं जनता हमें काम बताएं हम उसके लिए तैयार बैठे हैं साथ ही दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा जब कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे तो वह एक डीटीसी बस में आए थे जहां उनके साथ 20 से ज्यादा अधिकारी भी साथ आए और उन्होंने अच्छा मैसेज दिया अगर हम थोड़ा-थोड़ा पेट्रोल और डीजल बचाते हैं तो कहीं ना कहीं यह एक बड़ी बचत होगी जहां 40 से 50 गाड़ियों का काफिला चलता था वह सब आज एक डीटीसी बस में सवार होकर आए और यह एक अच्छी शुरुआत है जब हम ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे तो आम जनता में भी इसका एक बड़ा मैसेज जाएगा।