दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो
पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक प्रक्षेत्र बोकारो, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज बोकारो, उपायुक्त बोकारो एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो का आवास गार्ड का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का काम सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने किया।
संतरी में उपस्थित जवानो को अपने कर्तव्य को निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का दिशा निर्देश दिया गया। डीएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख़्ता करने के लिए निरीक्षण कर निर्देश दिया गया है।