चंडीगढ़ । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि बजट 2024 युवाओं महिलाओं किसानों एमएसएमई और नौकरीपेशा वर्ग के लिए खुशियों वाले दिन लेकर आएगा और योजनाबद्ध तरीके से प्रगति और समृद्धि इस बजट का आधार है। केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शेरगिल ने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग के लिए बहुत कुछ है।  उन्होंने कहा कि नौकरियां इंटर्नशिप युवाओं के लिए वित्तीय सहायता एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी कृषि बुनियादी ढांचे को बढ़ावा बुनियादी ढांचे के लिए 11 लाख करोड़ रुपये निर्धारित करना एंजेल टेक्स को खत्म करना और टैक्स में कटौती की सीमा बढ़ाकर वेतनभोगी वर्ग के लिए नई कर प्रणाली की घोषणा करना इस बजट को प्रगतिशील सुधारात्मक दूरदर्शी और ऐतिहासिक बनाती है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवा भारत की जरूरतों और क्षमता को समझती है इसलिए बजट 2024 ने भारत के युवाओं के सपनों और महत्वाकांक्षाओं में टर्बो जेट जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं को आवंटित शिक्षा रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान एक बड़ी पहल है। शेरगिल ने अगले पांच वर्षों में 20 लाख युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए एक नई केंद्र प्रायोजित योजना की वित्त मंत्री की घोषणा की सराहना की।
शेरगिल ने कहा कि पंजाब के किसानों को बजट से काफी फायदा होगा क्योंकि कृषि क्षेत्र के लिए 1.54 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।  उन्होंने कहा कि पिछले महीने 24 प्रमुख फसलों पर एमएसपी में वृद्धि के बाद अब 1.54 लाख करोड़ की यह बड़ी घोषणा के बाद पंजाब के किसान भांगड़ा डालेंगे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 3 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये तक का उच्च शिक्षा ऋण एक बेहतरीन पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत एक लाख छात्रों को ऋण राशि पर 3 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज सब्सिडी के लिए सीधे ई-वाउचर प्राप्त होंगे। यह पहल न केवल उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों पर वित्तीय बोझ को कम करेगी बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच हेतु सुधार करने में भी मदद करेगी।
शेरगिल ने यह भी कहा कि पूरे देश में विशेष रूप से पंजाब के संदर्भ में कैंसर के मामलों में वृद्धि चिंता का एक बड़ा कारण है। लेकिन अब सरकार द्वारा सीमा शुल्क से तीन प्रमुख कैंसर उपचार दवाओं को छूट देना उपचार की लागत को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इसी तरह शेरगिल ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं की घोषणा करने के लिए सरकार की सराहना की जिनमें काम शुरू करने वाले सभी नए कर्मचारियों को एक महीने का वेतन (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) देना शामिल है जिससे 2.1 करोड़ युवाओं को लाभ होगा निर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन और 50 लाख अतिरिक्त रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंप्लॉयर्स को सहायता योजना शामिल है।
उन्होंने कहा कि बजट 2024 देश के किसानों (अन्नदाता) के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खोलेगा। इस क्रम में देश के 400 जिलों में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करके खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण पांच राज्यों में जारी किए जाने वाले सार्वजनिक सहायता-आधारित क्रेडिट कार्ड और रोजगार सृजन व ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए राष्ट्रीय सहयोग नीति वास्तव में भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।