भोपाल में बजट को लेकर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश को इस बजट से डेढ़ लाख करोड़ की राशि मिलेगी और केंद्रीय करों से भी राशि मिलेगी. हर वर्ग की चिंता मोदी सरकार ने इस बजट में की है. मुद्रा योजना में भी राशि बढ़ाई गई है. युवाओं के कौशल विकास और रोजगार की चिंता की गई है. बजट पर कांग्रेस की आरोप पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले की जब कोई काम अच्छा हो तो उसका समर्थन भी करना चाहिए. कांग्रेस को हमारा कोई काम अच्छा नहीं लगता है.