अजीत कुमार / दिल्ली
दिल्ली के पहाड़गंज में बिल्डर के ऑफिस पर रंगदारी के लिए फायरिंग से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी पवन पहलवान को बीती रात एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद वह भाग नहीं सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी बिल्डर से मोटी रंगदारी मांग रहा था, रकम नहीं मिलने पर उसने ऑफिस पर फायरिंग करवा दी। पुलिस अब आरोपी से ताबड़तोड़ पूछताछ कर रही है और पूरे गैंग के नेटवर्क को खंगाल रही है।
फिलहाल घायल आरोपी का इलाज जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रंगदारी गैंग का पूरा खुलासा होगा।