डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।
पूर्व रेलवे, मालदा मंडल के सुल्तानगंज स्टेशन (SGG) पर मंगलवार 12 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:50 बजे कोयले से लदे एक मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा उपाय अपनाए और स्थानीय दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी क्षति की सूचना नहीं है।घटना के बाद रेल परिचालन को अस्थायी रूप से प्रभावित किया गया था, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने प्राथमिकता के आधार पर स्थिति को सामान्य करने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मेहनत के बाद अब रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया है।मालदा मंडल के रेल अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
रेलवे का बयान:
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि _"स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। ट्रेनों का परिचालन अब सामान्य है।"_