दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो
भोजुडीह और बोकारो स्टील सिटी के बीच नई पैसेंजर ट्रेन सर्विस शुरू करने के बारे में है रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा टीटी लाइन पर नई पैसेंजर ट्रेन सर्विस आरंभ करने का प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेजा गया था. जिसे मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है. इसके साथ ही बांधडीह, चास, इस्पात नगर स्टेशन पर यात्रियों की अब हलचल देखने का मिलेगी. यह पैसेंजर ट्रेन सप्ताह में 5 दिन दौड़ेगी.ट्रेन संख्या 58035 भोजुडीह-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर सुबह 8:15 भोजुडीह से रवाना होगी, जो 8:23 बजे शिवबाबुडीह स्टेशन, साढ़े 8 बजे तलगडिया स्टेशन, 8:40 बांधीडीह, 8:47 में चास, 8:54 इस्पात नगर स्टेशन तथा साढ़े 9 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 58036 शाम 18:15 बजे बोकारो से भोजुडीह के लिए रवाना होगी, जो 19:30 भोजुडीह पहुंचेगी. रविवार और गुरूवार को छोड़कर अन्य दिनों इस ट्रेन का परिचालन होगा. हालांकि अभी मंजूरी मिली है लेकिन
जल्द तिथि की भी घोषणा की जाएगी.
टीटी लाइन पर विधिवत पहली बार पैसेंजर ट्रेन सर्विस शुरू होगी. हालांकि यह ट्रेन किस तिथि से पटरी पर दौड़ेगी यह अभी तय नहीं हुआ है. लेकिन जल्द से जल्द किसी सुविधाजनक तारीख से शुरू किया जा सकता है. संभव है कि उद्घाटन वाली ट्रेन को एक स्पेशल सर्विस के तौर पर प्लान किया जा सकता है, जो बाद में अपनी रेगुलर लिंक सर्विस से जुड़ जाएगी. स्थानीय व्यक्ति सुरेंद्र कुमार ने कहा अब यात्रा सुगम और सुलभ होगी, उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यबाद दिया है। जबकि किसन महतो ने कहा कि अब स्थानीय रेलयात्रियों को सुविधा मिलेगी, बहुत परेशानी होती थी, केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय ने बड़ी पहल किया है।