राजु मंडल रफ्तार मीडिया सवाददाता गांडेय
गांडेय क्षेत्र के पंडरिया मैदान में आयोजित गांडेय प्रीमियर लीग सीजन-3 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे।
जीपीएल सीजन-3 का फाइनल मुकाबला आर्यन इंटरप्राइजेज और आदर्श स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आर्यन इंटरप्राइजेज (एआई इलेवन )ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आदर्श स्पोर्ट्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआई इलेवन की टीम संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद 181 रन तक ही पहुंच पाई और मुकाबला हार गई। इस प्रकार आदर्श स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
व्यक्तिगत पुरस्कार और सम्मान
मैन ऑफ द मैच.शब्बील अख्तर
मैन ऑफ द सीरीज.मो. शफाकत
विजेता और उपविजेता को मिला।
टूर्नामेंट के विजेता टीम को 1 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार और उपविजेता टीम को 70 हजार रुपये का चेक पुरस्कार प्रदान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथियों में मुफ्ती मो. सईद आलम, जेएमएम नेता प्रमोद राम, मो. कलाम, पूर्व मुखिया नजरूल हक, अहिल्यापुर थाना प्रभारी एनुल हक खान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच में अंपायर की भूमिका बिनोद माजी और अरशद अली ने निभाई, जबकि कमेंट्री अफाफुल और दानिश द्वारा की गई। हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने इस खेल को ऐतिहासिक बना दिया।