रफ्तार मीडिया संवाददाता मिलन भगत/गोड्डा
गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र की एक महिला का घर में कही मोबाइल खो गया था। मोबाइल खोने पर ओझा गुणी के चक्कर में वो अपने रिश्तेदार के यहां महागामा थाना क्षेत्र आ रही थी। आने जाने के दौरान टोटो चालक अकरम से संपर्क हुई। मोहम्मद अकरम ने महिला को प्रलोभन दिया कि हम दूसरे ओझा गुणी से दिखवा कर मोबाइल दिलवा देने की बात कह कर घुमाया और लौगांय लेकर गया जहां अकरम ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक एक कर के महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया मामले को लेकर महिला ने 8 जुलाई को महागामा थाना में मामला दर्ज कराया जिसके बाद गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। वैज्ञानिक एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर महागामा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अकरम सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक टोटो और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के अनुसार, इस घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद अकरम 19 वर्ष, नूर नबी उम्र 35 वर्ष, मोहम्मद युसूफ उम्र 22 वर्ष, मोहम्मद आसीफ 21 वर्ष, खुर्शीद आलम उम्र 23 वर्ष सभी ग्राम लौगांय थाना महागामा जिला गोड्डा के निवाशी है। और भी अन्य आरोपियों का तलाश किया जा रहा है।