सौरभ राय/रफ्तार मीडिया
रांची:राजधानी रांची में दुर्गा पूजा का आयोजन बेहद वृहद रूप से किया जाता है थीम बेस्ड पूजा पंडाल के साथ साथ पारंपरिक पूजा मंडपों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ती है। अभी से ही दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी प्रारंभ हो रही है इस बीच रविवार को प्राचीन दुर्गा पूजा समितियों में से एक हिनू बंगला पूजा कमेटी में जेनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसहमति के साथ पुरानी कमिटी को इस वर्ष भी चुना गया। हिनू बांग्ला मंडप में विनय गांगुली को संयोजक, कौशिक चन्द्र को अध्यक्ष, आलोक मित्रा को सचिव और समीर दास को ट्रेजरर के तौर पर चुना गया है।विनय गांगुली ने बताया कि सन् 1913 से हिनू बांग्ला पूजा कमिटी द्वारा दुर्गा पूजा और काली पूजा का आयोजन पारंपरिक रूप से किया जा रहा है जो अब तक जारी है।आम सभा के दौरान पिनाकी मुखर्जी ,सोमित्रों पाल, तुषार रंजन रॉय ,पिंटू घोष, अंजन मुखर्जी ,पार्थो गोस्वामी बाप्पा डा ,बिस्वजीत घोष समीर दास ,भूलोक सरकार ,अरिंदम जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।