रफ्तार मीडिया/सरिया (गिरिडीह): इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सरिया में आयोजित डीलर मीट में गिरिडीह जिले के केसर सर्विस स्टेशन के संचालक भूपेंद्र सिंह को वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र सिंह को पूरे गिरिडीह जिले में सबसे अधिक पेट्रोल बिक्री, सबसे अधिक डीजल बिक्री तथा सबसे अधिक मोबिल (लुब्रिकेंट) बिक्री के लिए तीन अलग-अलग अवार्ड प्रदान किए गए। एक साथ तीनों प्रमुख श्रेणियों में अवार्ड प्राप्त कर केसर सर्विस स्टेशन ने जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने केसर सर्विस स्टेशन की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे ग्राहकों के विश्वास, बेहतर सेवा और व्यवसायिक दक्षता का परिणाम बताया। सम्मान प्राप्त करने के बाद केसर सर्विस स्टेशन के संचालक भूपेंद्र सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनके सभी सम्मानित ग्राहकों का है।
उन्होंने कहा, “यह अवार्ड मुझे नहीं मिला है, बल्कि उन सम्मानित ग्राहकों को मिला है जिन्होंने वर्षों से हम पर भरोसा और विश्वास बनाए रखा है। ग्राहकों के सहयोग, स्नेह और विश्वास के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। मैं अपने सभी सम्मानित ग्राहकों का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता का ईंधन, उत्कृष्ट सेवा और पारदर्शिता प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी ग्राहकों का सहयोग और स्नेह इसी प्रकार मिलता रहेगा तथा केसर सर्विस स्टेशन सेवा के नए मानक स्थापित करता रहेगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ग्राहकों, कर्मचारियों और सहयोगियों को दिया तथा भविष्य में भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। डीलर मीट में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के कई पेट्रोल पंप संचालक और इंडियन ऑयल के अधिकारी उपस्थित थे। केसर सर्विस स्टेशन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भूपेंद्र सिंह को बधाई दी।