सरायकेला: आदित्यपुर कॉम्प्लेक्स स्थित विद्या ज्योति स्पोर्ट्स ग्राउंड में टाटा स्टील ग्रोथ शॉप एवं टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 16 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कैंप के दौरान बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समापन समारोह का आयोजन मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक (इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट) राशिद जाफरी एवं मुकुल विनायक चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचम प्राण लाल टंक एवं यूनियन के महामंत्री शिवलखन सिंह उपस्थित रहे।समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार, संजय कुमार मिश्रा (मैनेजर स्पोर्ट्स) तथा महेंद्र जी मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को खेलों के प्रति निरंतर समर्पित रहने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समर कैंप बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर बच्चों ने खेल कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।कार्यक्रम को सफल बनाने में अवध किशोर पाण्डेय, एडमिन टीम के उदय शंकर पाठक, संजय कुमार एवं विकास बर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में टिस्को मजदूर यूनियन के पदाधिकारी, कमिटी मेंबर तथा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।समापन समारोह के साथ ही 16 दिवसीय समर कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसने बच्चों को खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान किया।