सिद्धार्थनगर। आजादी के अमृत महोत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया।
राष्ट्रगान के गूंजते स्वरों के बीच पदयात्रा परशुराम तिराहा से शुरू हुई, जो मंगल बाजार, श्री छेदीलाल इंटर कॉलेज, मेन मार्केट और लल्ला भैया मंदिर होते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंची। यात्रा के दौरान तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मजबूत करना और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और इसके प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
पदयात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता मंडल अध्यक्ष कुमार मिश्रा, शिवजी तिवारी, शत्रुघन पाण्डेय रामनरेश पासवान, राजेंद्र दुबे, एस. पाण्डेय, लवकुश शुक्ला, जेपी पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समस्त सभासदगण मौजूद रहे। पदयात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।