आशुतोष मिश्रा /वाराणसी। अंडर-18 हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य एवं सीर गोवर्धनपुर निवासी युवा खिलाड़ी राहुल यादव के प्रथम बनारस आगमन पर आज भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उनके स्वागत में कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर लंका, भगवानपुर, छित्तूपुर होते हुए सीर गोवर्धनपुर तक ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और मिठाइयों के वितरण के साथ जोरदार स्वागत जुलूस निकाला गया।*
*राहुल यादव की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि राहुल यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर न केवल सीर गोवर्धनपुर बल्कि पूरे वाराणसी और देश का नाम रोशन किया है।*
*इस अवसर पर अमन यादव, क्षेत्रीय पार्षद राम सिंह, कल्लू पहलवान, कमलेश यादव पूर्व हॉकी खिलाड़ी राघवेंद्र राय दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या खिलाड़ी व में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।*
*कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया तथा राहुल यादव के सम्मान में जोरदार नारे लगाए। पूरे मार्ग पर स्वागत करने वालों का उत्साह देखते ही बन रहा था।*