संवाददाता राजन साहू
कानपुर* । साकेत नगर स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच विशालकाय त्रिशूल की स्थापना की गई। स्थापना के समय मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक से हुई। इसके बाद वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच त्रिशूल को स्थापित कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान भोलेनाथ से सुख, समृद्धि व लोककल्याण की कामना की।
मंदिर समिति के अनुसार त्रिशूल भगवान शिव की शक्ति, धर्म और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। समिति ने कहा कि इस स्थापना का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ाना तथा सनातन परंपराओं के प्रति आस्था को मजबूत करना है।
समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और शिवभक्त शामिल हुए। पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।