रफ्तार मीडिया/चान्हो: चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो गांव से सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में एक विवाहित महिला की उसके ही पति ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना के बाद गांव में भय और शोक का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी पति ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर चान्हो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।