सरायकेला: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गम्हरिया की ओर से आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-4 अंतर्गत मोती नगर, गायत्री नगर और चित्रगुप्त नगर के लिए तीन शहरी स्वास्थ्य सहिया का चयन ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया।चयन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। वार्ड-4 के पार्षद शुभम कुमार पांडे ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति से तीनों क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य सहिया का चयन किया गया है।चयनित स्वास्थ्य सहियाओं में वसंती गोप, रूपा कुमारी साहू और पूनम कुमारी शामिल हैं। पार्षद ने कहा कि स्वास्थ्य सहियाएं क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, परिवार कल्याण तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।