चाईबासा सावांददाता
मेरा युवा भारत, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर लाइब्रेरी हॉल, कमरहातू, चाईबासा में युवाओं के बीच एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी अभिषेक आनंद ने उपस्थित युवाओं एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अनुशासन, राष्ट्रसेवा, शिक्षा एवं सकारात्मक सोच जैसे गुणों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके सकारात्मक विचार एवं कार्य समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों को जाना तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य गणमान्य ग्रामीणजन एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।