जितेंद्र कुमार दास/तोपचांची:तोपचांची सुभाष चौक स्थित नवनिर्मित डायलिसिस सेंटर के सामने लगी फुटपाथ दुकानों को हटाने का निर्देश प्रशासन ने दिया है। अस्पताल परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। मौके पर अंचल अधिकारी नीलू टुडू, सिविल सर्जन, थाना प्रभारी लव कुमार और चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्वेता गुंजन मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि दुकानदारों को पहले ही मौखिक सूचना दिया जा चुका था। वहीं दुकानदारों ने चिंता जताते हुए कहा कि दुकान हटने से उनके रोजगार और परिवार के भरण-पोषण पर सीधा असर पड़ेगा।