बिहार मौसम सेवा केंद्र, पटना और मौसम विभाग, भारत सरकार द्वारा इस साल अप्रैल महीने से भीषण गर्मी और लू चलने का पूर्वानुमान सहित अलर्ट जारी किया गया है। इससे निपटने और जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार मोतिहारी में अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई।
*लू से निपटने के लिए विशेष तैयारी*
लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कूलिंग रूम सहित विशेष बेड अनुमंडलीय अस्पतालों और सदर अस्पताल में इसकी स्थापना की गई है, जहां लू से प्रभावित होने की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत विशेष इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एडीएम ने सिविल सर्जन को विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में ORS और अन्य दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
*अगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए तैयारी*
जिला अग्निशमन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार द्वारा आगलगी की घटनाओं में पीड़ित परिवारों को GR और वस्त्र - बर्तन आदि के लिए 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराया जाना है। आगलगी से प्रभावित परिवारों को गृह क्षति का भी भुगतान किया जाना है, जिसके लिए सभी अंचल अधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक कदम उठाने और तुरन्त राहत बचाव कार्य करने के लिए दिशानिर्देश दिए गए।
*बैठक में उपस्थित*
इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा, अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज सुश्री अंजली शर्मा, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार, जिला जन संपर्क अधिकारी सहित संबंधित विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित थे।