पंचकुला । आम आदमी पार्टी के अंबाला लोकसभा अध्यक्ष व प्रवक्ता हरियाणा प्रदेश सुरेंद्र राठी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने जैसा बजट पेश किया है उससे ऐसा लगता है कि बजट नहीं बल्कि प्रधानमंत्री सरकार बचाओ योजना लग रही है। बिहार को 59000 करोड़ और आंध प्रदेश 15000 करोड़ का फंड आवंटन किया है क्यों इन्ही प्रदेशों की बैसाखी पर मोदी जी की सरकार चल रही है। जबकि इस वर्ष हरियाणा महाराष्ट्र झारखंड प्रदेश में होने वाले चुनाव में भाजपा सरकार ने अपनी हार मान ली है तभी इन प्रदेशों को कुछ नहीं दिया गया है। मोदी सरकार के पहले ही बजट में गठबंधन की सरकार की झलक देखने को मिली है। पहले उडीसा के लिए भी मोदी सरकार ने करोडों रूप्ये की घोषणा की थी लेकिन उन्हें आज तक नहीं मिला। सुरेंद्र राठी ने बजट को निराशाजनक बताया है इस बजट से सबसे ज्यादा उम्मीद देश के अन्नदाताओं को थी। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार उनकी फसलों के MSP को बढ़ाएगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। 
राठी ने कहा पिछले 10 साल में बेरोजगारी बढी है देश के युवाओं को उम्मीद थी कि आधी अधूरी नौकरी अग्निवीर योजना को ख़त्म करके सेना में पुरानी भर्ती बहाल की जाएगी। देश का नौजवान पक्की नौकरी चाहता है। महंगाई चरम सीमा पर है। लोगों को उनके रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर tax कम होने की उम्मीद थी लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। इस बजट में जनता को राहत देने वाला कुछ भी नही है। यह बजट कुछ मुटठी भर अमीरों को छोडकर देश के गरीब बेरोजगार किसान महिलाओं वंचितों को मायूस करने वाला है। देश में छाई गरीबी बेरोजगारी मंहगाई और 80 करोड से अधिक कमजोर तबके के उत्थान के लिए बजट में कुछ भी नहीं है।