अयोध्या के सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क में जनकल्याण केयर टेकर एसोसिएशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर मानदेय भुगतान न मिलने को लेकर अपनी मांगों का संबोधित ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी  को सौपा। वही जन कल्याण केयरटेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि सामुदायिक शौचालय के केयर टेकरों का मानदेय कई सालो से रुका हुआ है। जिसके संबंध में संगठन ने शासन स्तर पर शिकायत की थी और भुगतान हो चुका है। फिर भी इस कार्य में ग्राम सचिव घोर लापरवाही व उच्च अधिकारियों के आदेशो कि अवहेलना कर रहे हैं। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द सूची में दर्ज प्रत्येक सचिव के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए केयरटेकरों के मानदेय का भुगतान जारी करने की मांग की शासन से किया है। और वही सामुदायिक शौचालय केयर टेकरो ने आरोप लगाया कि प्रधान व सचिव हम लोगो को धमकाते हैं। कि अगर भुगतान मांगोगे तो तुमको नौकरी से निकाल दिया जाएगा। हम लोगों से चाबी भी छीन लिए हैं हमारी मांग है कि हमारा भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए और हमको चाबी दी जाए ताकि हम लोग अपने काम पर लौट सके और अपना कार्य कर सकें। इस धरना प्रदर्शन मे जन कल्याण केयर टेकर एसोसिएशन के पदाधिकारी व कर्मचारी मौज़ूद रहे।