ओम प्रकाश तिवारी
पताही। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर बुधवार को पताही प्रखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। रूपनी चौक स्थित एसआरएच कैम्ब्रिज वर्ल्ड स्कूल के सभागार में आयोजित विजय उत्सव सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
कार्यक्रम का नेतृत्व जन सुराज नेता एवं चिरैया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ई. संजय कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों को शाल ओढ़ाकर और गमछा देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया उपेंद्र पांडेय ने किया। मौके पर जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा, पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह, केएन शर्मा, ललन सहनी, विवेक कुमार शिट्टू, इंद्रजीत सहनी, दिलीप मेहता, बबन सिंह, शाहिद आलम, संतोष राउत, ए. रहमान चम्मारनी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।