तिसरी/गिरिडीह/रफ्तार मीडिया , रंजन कुमार
जिला कमिटी के निर्देशानुसार तिसरी प्रखंड के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल के आवास में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक निज़ामउद्दीन अंसारी एवं धनवार के बीससूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी उपस्थित थे। इस बैठक के दौरान किसान मोर्चा के प्रखंड सचिव दासो सोरेन का आज ही अचानक देहांत होने से सभी कार्यकर्ता एक मिनट का मौन धारण किया गया । इस बैठक मुख्य उद्देश्य राज्य का खनिज संपदा को बचाने के लिए केंद्र सरकार का विरोध आंदोलन का रूप रेखा कैसे तैयार किया जाएगा। पूर्व विधायक निज़ामउद्दीन अंसारी ने कहा केंद्र सरकार द्वारा MMDR संशोधन कानून पारित किया है उसके खिलाफ झामुमो पार्टी जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इन्होंने कहा इस संशोधन की चर्चा ना ही राज्य सभा में हुआ और ना ही लोकसभा में हुआ है । हमारे राज्य में झारखंड सरकार बेहतर काम कर रही है उसको कैसे रोका जाए यही केंद्र सरकार की सोच है । केंद्र सरकार द्वारा जो कानून निकाला गया उसे वापस ले अन्यथा झामुमो पार्टी एक आंदोलनकारी पार्टी है । झामुमो पार्टी लड़ाई लड़ के राज्य ले सकता है तो जो केंद्र सरकार जो उक्त कानून लागू किया है उस कानून को वापस करने के लिए लड़ाई करना होगा तो करेंगे ।झारखंड का विकास रुक जाए झामुमो पार्टी काफी बर्दाश्त नहीं करेगी ।धनवार के बीससूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी ने कहा झामुमो पार्टी झारखंड वासियों को जगाने का काम कर रही है अगर केंद्र सरकार द्वारा जी कानून आया है उसे नहीं वापस लेते तो झारखंड में जो बिकास के किरणे दिख रही है वह अंधकार में चला जाएगा और कई प्रकार का योजना से जनता को लाभ मिल रह है वह बंद हो जायेगा । इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, मनोज यादव,मो कादिर, अनावर अंसारी,अर्जुन हंसदा, सुरेश मरांडी आदि झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।