रांची। झारखंड की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा उत्पादित शुद्ध देशी शहद को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की पहल की गई है।

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से झारखंड मधु आजीविका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (Jharkhand Madhu Ajeevika Farmer Producer Company Limited) के माध्यम से शहद की बिक्री की जा रही है। कंपनी का कार्यालय राजा डेरा, अनगड़ा, रांची में स्थित है।

इस पहल के तहत ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार शहद को अलग-अलग पैकिंग में उपलब्ध कराया जा रहा है। पोस्टर में शहद की बिक्री के लिए 50 मिलीलीटर की कीमत 29 रुपये, 100 मिलीलीटर की 50 रुपये, 250 मिलीलीटर की 122 रुपये, 500 मिलीलीटर की 240 रुपये और 1000 मिलीलीटर की कीमत 449 रुपये निर्धारित बताई गई है।

कई तरह से कर सकते हैं शहद का सेवन

कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शहद का सेवन गुनगुने पानी, दूध, दही, रोटी-ब्रेड, फलों और चाय के साथ किया जा सकता है। 

ग्रामीण महिला उद्यमियों को सहयोग देने की अपील

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को पहचान दिलाना, उनकी आय के अवसर बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। JSLPS के माध्यम से महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को आजीविका से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

शहद की खरीद और अन्य जानकारी के लिए 6205874695 और 9031416455 पर संपर्क किया जा सकता है। कंपनी ने आम लोगों से ग्रामीण महिला उद्यमियों के उत्पाद खरीदकर उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की है।