ओम प्रकास तिवारी
मोतिहारी, 18 अगस्त 2026। श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को मोतिहारी में कलश यात्रा निकाली गई। सुबह करीब 10 बजे जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने समाहरणालय परिसर से कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कलश यात्रा समाहरणालय परिसर से दुर्गा मंदिर, कचहरी चौक, महात्मा गांधी प्रेक्षागृह होते हुए बैलखाना वार्ड संख्या 34 एवं 35 तक पहुंची। यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया गया।
कलश यात्रा में नगर निगम मोतिहारी के उप महापौर लालबाबू गुप्ता, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जांच) मो. सिबगतुल्लाह, नजारत उप समाहर्त्ता श्रीमती प्रेमलता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संतोष कुमार पांडे, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सदर मोतिहारी, तुरकौलिया एवं कोटवा तथा विकास मित्रों ने भी कलश यात्रा में सहभागिता की।
कलश यात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता, समानता और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।