बिद्युत महतो / रफ्तार मीडिया संवाददाता, ईचागढ़
चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु मिलन चौक व्यवसायिक कांवरिया संघ ने हर साल की तरह इस साल भी अपने क्षेत्र के कुशल मंगल कामना पूर्ण हेतु जलाभिषेक के लिए बंगाल सावन के पहली सोमवारी को जलाभिषेक के लिए कांशी बाबा विश्वनाथ के लिए रवाना हुए। कांवरिया संघ के संचालक दीलीप कुमार दास ने बताया कि काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक करने के बाद जत्था सीधे प्रयागराज त्रिवेणी संगम पहुंचेंगे और वहां डुबकी लगा कर सीधे अयोध्या रवाना होंगे।वहां सरयू नदी में स्नान करने के बाद हनुमान गढ़ी एवं राम मंदिर राम लला दर्शन करेंगे। कांवरिया संघ के संचालक दिलीप कुमार दास ने कहा हम सभी कांवरिया हर साल अपने क्षेत्रों की किसान, व्यवसायी, समाज कल्याण, गांव घर की शांति सद्भावना की मनोकामनाएं क़ो लेकर बाबा के दरबार में जलाभिषेक करते हैं । कांवरिया संघ के सदस्यों ने हर हर महादेव, जय मां गंगे, जय श्री राम के जयघोष के साथ रवाना हुए। कांवरिया संघ में दिलीप कुमार दास, महेश्वर गोप, उमाचरण दास, आषुतोष दास, कलेश्वर तिवारी, मनोज कुमार पाण्डेय, शशधर गोप, राधाकृष्ण साव, बलराम महतो, कृष्णा कुमार महतो, निर्मल महतो, दिनेश कुमार महतो, मनमोहन महतो, अमित कुमार महतो, राम रंजन महतो, बरुण महतो, दुर्गाचरण महतो आदि भक्त शामिल हैं।