देवघर में चल रहे श्रावणी मेला 2024 में आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन और झारखंड की सभ्यता संस्कृति और अध्यात्म को दर्शाने के लिए देवघर के पवित्र शिवगंगा सरोवर में लाइट एंड साउंड लगाया गया है. देवघर के डीसी विशाल सागर और डीडीसी ने इसका विधिवत उद्घाटन किया. इस वर्ष देवघर के श्रावणी मेला के 1 महीने के दौरान शिवगंगा और जलसार पार्क तालाब में लाइट एंड साउंड की व्यवस्था की गई है. देवघर डीसी विशाल सागर ने जानकारी देते हुए कहा कि इसका विधिवत उद्घाटन किया गया और इस लाइट एंड साउंड के जरिए पानी पर भगवान भोले की महिमा और देवघर में भोलेनाथ की स्थापना की कहानी दिखाई गई है. इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसमें वीडियो फिल्म प्रसारित किया जा रहा है.