डॉ विभूति सिंह/भागलपुर

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे "स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर" विशेष महाअभियान के तहत बुद्धुचक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस को को गुप्त सूचना मिली थी कि बुद्धुचक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- गोधटा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का संग्रह कर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है।सूचना के सत्यापन के बाद एसएसपी के निर्देश, नगर एसपी की निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02 एवं बुद्धुचक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने गोधटा गांव में छापामारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से रघुनंदन राम उर्फ दुनदुन राम पिता-स्व0 मोहन राम एवं उनकी पत्नी कंकई देवी को 1.400 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।दोनों का पता गोधटा, थाना-बुद्धुचक, जिला-भागलपुर है।पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।साथ ही भागलपुर पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।