फतह सिंह उजाला /पटौदी। शिक्षा और संस्कृति को समर्पित, धर्म ग्रंथ सहित वेद पुराणों के मर्मज्ञ महामंडलेश्वर धर्मदेव महाराज के द्वारा संरक्षित साध केयर हॉस्पिटल आश्रम हरी मंदिर पाटौदी में आगामी 2 जून मंगलवार को निशुल्क मेगा मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में संस्था और अस्पताल के प्रवक्ता के द्वारा बताया गया कि 2 जून को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कैंप में आने वाले विभिन्न गंभीर रोगियों की जांच के साथ-साथ निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
इसी कड़ी में इस निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप आयोजन के सहयोगी पंकज शर्मा काकू ने बताया कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर , फेफड़ों की जांच व अन्य प्रकार के विभिन्न रोगों की विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा जांच की जाएगी। यहां आने वाले बच्चे और महिलाओं के रोगों की भी जांच की जाएगी।। इसी कड़ी में जांच करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर की रिकमेंडेशन पर जरूरतमंद रोगियों के एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, टीएमसी, लैब टेस्ट निशुल्क करते हुए जरूरत की दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इस कैंप का आयोजन अस्पताल के संस्थापक और संचालक सदस्यों में शामिल स्वर्गीय डॉक्टर कर्नल तरुण कॉल की समृद्धि में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इसी साध केयर हॉस्पिटल आश्रम हरी मंदिर में प्रत्येक महीने के दूसरी तारीख को विशेष रूप से निशुल्क कैंप के आयोजन किए जाते आ रहे हैं । इनमें आंखों के कैंप भी शामिल हैं । इसी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।