ओमप्रकाश तिवारी /मोतिहारी:  ALTF सदर-2, सेंट्रल एवं मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदपुर ढेकाहा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नंदपुर वार्ड संख्या-1 निवासी रामाधार प्रसाद पिता धनेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से 43 पीस किंगफिशर बियर, 111 पीस ऑफिसर चॉइस फ्रूटी और 4 पीस रॉयल स्टैग सहित कुल 158 पीस शराब बरामद की गई। पुलिस ने सभी शराब को जब्त कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी के बाद क्षेत्र में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।