फतह सिंह उजाला 
पटौदी । नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ. हरियाणा एवं हरियाणा अग्रिशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की ओर से सोमवार को पटौदी जाटोली मंडी परिषद अध्यक्ष प्रवीण ठाकरिया को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सरकार पर आरोप लगाया गया है कि हरियाणा प्रदेश में सफाई एवं सीवर कर्मचारियों का शोषण चरम सीमा पर है। ठेकेदारों के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, श्रम कानून का लाभ तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं तक उचित रूप से उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में ग्रुप-सी एवं ग्रुप-डी के पदों पर भर्तियां की गई हैं लेकिन सफाई एवं सीबर कर्मचारियों की नियमित भर्ती पर रोक लगी हुई है। दूसरी ओर सरकार द्वारा 30 जून 2022 से सरकारी विभागों के कार्यों से ठेका प्रथा समाप्त करने की घोषणा किए जाने के बावजूद सफाई एवं सीवर के कार्यों में आज भी ठेका प्रधा जारी है। यह सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के साथ सामाजिक एवं अर्षिक भेदभाव का गंभीर विषय है।

इसी मौके पर कर्मचारी नेता राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और प्रदेश महासचिव मगेराम ने कहा कि पालिका एवं अग्रिशमन विभाग के कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सरकार ने 13 मई 2026 को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के साथ समझौता करते हुए 17 मांगों पर सहमति व्यक्त की थी। इनमें कड़े कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, अग्निशमन विभाग के शहीद रणबीर एवं भवी चन्द के आश्रितों को पड़ी नौकरी तथा 50-50 लाख रूपये की मार्थिक सहायता देना और भविष्य में ड्यूटी के दौरान अग्निशमन कर्मचारी की मृत्यु होने पर 50 लाख रूपये की बीमा पॉलिसी सहित अन्य मांगें शामिल थीं।


कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया लेकिन समझौते के वावजूद सरकार द्वारा सहमति बनी मांगों को लागू नहीं किया गया। सरकार के इस रवैये के कारण पालिका एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को पुन हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। प्रदेश के सभी पालिका परिषद नगर निगम एवं अधिगमन विभाग के कर्मचारियों की ओर से अपील है कि मेहनत वर्ग सफाई एवं सीवर  कर्मचारियों की मांगों को तत्काल लागू करवाने की मांग करें।

कर्मचारी नेताओं ने अपनी मांगों के संदर्भ में बताया
सभी पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों में क्षेत्रफल आबादी के आधार पर सीवरमैनों, हैड सीवर मैन, बेलदारों मैशन, रोड़गेट, गाली, करर्क, ड्राईवर टयुबवैल हैल्पर व पालक, इलेक्ट्रीशन, जेई, चौकीदार, बिल डिस्टीब्यूटर, चपरासी, टिप्पर, ऑटो ड्राईवर, सफाई कर्मचारी, सफाई दारोगा, सहायक सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, चीफ सैनेटरी इंस्पैक्टर, सैनिटेशन हैल्थ ऑफिसर, असिस्टेंट कमिश्नर, सैनिटेशन एण्ड हैल्थ भौफ सैनिटेशन ऑफिसर व अन्य ग्रुप सी र ग्रुप डी के कर्मचारियों के नये पद सुजित करो व पक्की भरती की जाए ।