रामगढ़ झारखंड रिपोर्ट डीके राठौर
रामगढ़। बिजुलिया स्थित होटल ला मेरिटल के सभागार में हिंदू जागरण मंच की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के रामगढ़ जिला अध्यक्ष सत्यजीत चौधरी ने की। इस दौरान संगठन के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
बैठक में संगठन की भावी रणनीति, सदस्यता अभियान और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में हिंदू जागरण मंच के जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाइट,,संयोजक विक्रम
शर्मा