दीपचंद्र दीक्षित /फर्रुखाबाद। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह को बबना चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह तैनाती क्षेत्र में बढ़ती जिम्मेदारियों और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत की गई है।
बताया जा रहा है कि बबना चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण रखने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए यह कदम उठाया गया है।
नव नियुक्त चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह से अपेक्षा की जा रही है कि वे क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराधियों पर अंकुश लगाएंगे तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। स्थानीय लोगों ने भी नई तैनाती पर उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने कार्यों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को सुरक्षा का बेहतर माहौल मिल सके।