रफ्तार मीडिया/बालूमाथ: डीएसपी आवास के समीप बुधवार को एक नीलगाय तारों के जाल में बुरी तरह फंस गयी। तारों में उलझने के कारण नीलगाय लंबे समय तक तड़पती रही, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला।रेस्क्यू के दौरान घायल नीलगाय का पशु चिकित्सक डॉ. नीलिमा तिर्की एवं उनकी टीम ने इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर देखभाल और निगरानी के लिए वन विभाग की टीम नीलगाय को अपने साथ ले गयी।स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में फैले अव्यवस्थित तारों को वन्यजीवों के लिए खतरा बताते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।