पंचकुला । हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने कहा कि केंद्रीय वार्षिक बजट से देश व प्रदेश के युवा व्यापारी व किसान को निराशा हाथ लगी है। केंद्रीय बजट से युवा को काफी उम्मीद थी की युवाओं को रोजगार देने के लिए केंद्र सरकार कोई कारगर कदम उठाएंगे मगर ऐसा देखने को नहीं मिला। उसके साथ-साथ की व्यापारियों को उम्मीद थी कि व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार कोई नई योजना या राहत देगी। ऐसा भी नहीं हुआ और जीएसटी को भी सरल नहीं किया गया।