दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो
केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज संशोधित अधिनियम 2026 लागू करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा बौखलाहट में है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय नेतृत्व के आदेश के बाद पूरे राज्य के सभी जिलों में बैठक कर रायशुमारी शुरू कर दिया है। इसी को लेकर बोकारो के जैनामोड़ स्थित एक होटल में झामुमो की अहम बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी ने किया। इस बैठक में राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो एवं चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक भी भाग लिए। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड को टारगेट किया है चूंकि जरूरत के 40 प्रतिशत खनिज संपदा झारखंड से उन्हें मिलता है। उन्होंने कहा खनिज संपदाओं से राज्य को मिलने वाले टैक्स प्रभावित होंगे तो हमारे राज्य के विकास प्रभावित होगी जो हमें मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसे वापस ले अन्यथा खनिज संपदाओं को झारखंड से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। जनमत संग्रह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया जाएगा इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा सड़क पर उतरने का काम करेगी। आंदोलन को तेज करते हुए खनिज संपदाओं के निर्यात बंद किया जायेगा।