बस्ती यूपी। टीपू उर्फ अमन :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू महासंघ बस्ती द्वारा तपसी धाम, भदावल हर्रैया में दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है।
5 जून 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक "विशाल रक्तदान एवं संगोष्ठी शिविर" लगाया जाएगा। साथ ही रुद्राभिषेक का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि DIG बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी होंगे।
7 जून 2026 दिन रविवार को सायं 3 बजे "विशाल हिन्दू महासम्मेलन एवं सहभोज" का आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि प्रधान सचिव संसदीय कार्य, उ0प्र0 जय प्रकाश सिंह होंगे।
कार्यक्रम के संरक्षक महन्त तपसीधाम पूज्य जय बक्स दास जी महाराज हैं। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा और जिलाध्यक्ष बस्ती अखिलेश सिंह आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजकों ने सेवा और समर्पण के इस पावन अवसर पर सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।