संवाद सूत्र/भागलपुर

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. जागरूकता संगठन, भारत के मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव डॉ विभूति सिंह के निज आवास पर नये प्रतिष्ठान की स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य सत्यनारायण पूजन, लक्ष्मी पूजन, रूद्राभिषेक एवं संध्या कालीन भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया।

इस पावन अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित हरिनंदन जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मुखारविंद से निकले भजन और प्रवचन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजन कीर्तन का आनंद लिया।

कार्यक्रम में माननीय अतिथियों के रूप में परमपुज्य पिता श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मामाश्री डॉ रंजीत कुमार सिंह,मौसा श्री मनोज मंडल, अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह आकाशवाणी कलाकार श्री संजीत कुमार सिंह जी, समाजसेवी श्री संजय यादव जी,श्री अखिलेश चन्द्र सिन्हा जी,प्रभात खबर से श्री बलराम यादव जी, दैनिक भास्कर से श्री राहुल कुमार सिंह जी उपस्थित थे।

संगठन के पदाधिकारियों में श्री सुशांत विवेक जी- प्रशासनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष,श्री संजीव कुमार जी -आर.टी.आई. प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष,श्रीमती गुंजन कुमारी जी-महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष,श्री रवि कुमार जी - मीडिया प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, श्री बंटी कुमार जी-मीडीया प्रकोष्ठ जिला वरिष्ठ सचिव,अतुल रंजन भारती जी-मीडीया प्रकोष्ठ जिलाज्ञमहासचिव ,श्रीमती रूबी देवी जी सहित अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में डॉ विभूति सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

> *"ईश्वर की कृपा और आप सभी के आशीर्वाद से ही यह नये प्रतिष्ठान की स्थापना संभव हो पाई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. जागरूकता संगठन भारत आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज में न्याय की स्थापना के लिए सदैव समर्पित रहेगा। सत्य, धर्म और मानवता की राह पर चलकर ही हम एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।"*

पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वातावरण जय श्री हरि और जय मानवाधिकार के नारों से गूंजता रहा।