लोकेशन=लखनऊ,यूपी
सीएम ने अपने संदेश में लिखा कि कौशल से विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा और वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का मार्ग प्रशस्त होगा।
कर्म और कौशल हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है।
रामसेतु निर्माण कार्यकुशलता और नवाचार का श्रेष्ठ उदाहरण है।
सोनभद्र की हेमा की सफलता का सीएम ने जिक्र किया पाती में ।
उन्होंने लिखा कि 20 हजार रुपए से शुरू हुआ हेमा का फर्नीचर व्यवसाय आज लाखों के टर्नओवर तक पहुंच गया है ।
सरकार ने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश को कौशल प्रदेश के रूप में स्थापित किया है।
विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल सेतु और कौशल सारथी का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नई दिशा मिलेगा ।
यूपी आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स व एआई हब के रूप में तेजी से प्रदेश की नई पहचान बन रहा है।
सीएम ने लिखा कि एक जनपद, एक उत्पाद योजना से पारंपरिक हुनर को वैश्विक पहचान मिली है।
टेक युवा-समर्थ युवा पहल से नई पीढ़ी को भविष्य की तकनीकों से जोड़ा जा रहा है।
सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान से कौशल को स्वरोजगार और उद्यमिता को नैशक्ति मिल रही हैं।
प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ दिया निःशुल्क व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया रहा है।
स्किल फॉर जीरो पॉवर्टी पहल से गरीब परिवारों के एक सदस्य को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
सीएम ने युवाओं से पढ़ाई के साथ कम से कम एक कौशल अवश्य सीखने का आह्वान किया है।
सीएम बोले, कौशल आपको केवल रोजगार नहीं, रोजगार देने वाला भी बनाएगा
प्रदेश के MSME सेक्टर से लगभग 4 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।
योजनाओं से लाभान्वित युवा दूसरों को भी जागरूक करे, अधिक से अधिक युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
कौशल ही आत्मनिर्भरता का आधार, स्वाभिमान का संबल और विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है।