तिसरी/गिरिडीह/रफ्तार मीडिया/ रंजन कुमार
तिसरी प्रखंड के ब्लॉक सभागार में जागो फाउंडेशन के सचिव वैद्यनाथ जी के नेतृत्व में एक सौ साईकिल वितरण किया गया। इस साइकिल वितरण में मुख्य रूप से खोरिमहुवा एसडीएम समीर रेनियर खलको , वीडीओ मनीष कुमार , सीओ अखिलेश्वर प्रसाद उपस्थित थे। सभी छात्र एवं छात्राओं को एसडीएम के द्वारा वितरण किया गया। साईकिल वितरण के दौरान जागो फाउंडेशन के किडिनेटर प्रदीप कुमार ने कहा प्रखंड स्तरीय साइकिल वितरण किया जा रहा है। इस साइकिल वितरण में बरवाडीह,खरखरी, भंडारी , गड़कुरा एवं गांवा प्रखंड के जामडार आदि पंचायत के छात्र एवं छात्रा को साइकिल दिया जा रहा है । इन्होंने कहा साइकिल वितरण करने से सभी बच्चों में उत्साह देखा गया। यह वितरण जागो फाउंडेशन के सचिव वैद्यनाथ जी के सहयोग से हो पाया । इस साइकिल वितरण में वैसे बच्चों एवं बच्चियां को चयनित किया गया है जो अत्यंत गरीब, चार से पांच किलोमीटर स्कूल दूरी हो वैसे बच्चों को साईकिल दिया गया। इन्होंने कहा जागो फाउंडेशन के टीम 46 गांव को निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान एक सौ बच्चों को साईकिल देने का प्रावधान किया गया जिससे स्कूल जाने में परेशानी न हो सही समय पर स्कूल पहुंच पाए। इस साईकिल वितरण में मथुरा प्रसाद, राजेश वर्मा, काजल कुमारी, दुखन साह का अहम भूमिका रहा ।