रफ्तार मीडिया मिथिलेश यादव/मेदिनीनगर: ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना डायन बिसाही के संदेह में हुई है। दिनांक 05/0 8/2026 को सूचना प्राप्त हुई की ऊंटारी रोड थाना अंतर्गत ग्राम मुरमा कला टोला लकड़ाही में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई की गई। 
अनुसंधान के दौरान पता चला कि प्रभु रजवार 48 वर्ष की 8 वर्षीय पुत्री की मृत्यु 02/08/ 2026 को हो गई थी। इसके बाद भगत के पास देवास कराने गया , वहीं पड़ोसी ललिता देवी एवं दुर्गा देवी मृतक चनका रजवार की पत्नी पर डायन भूत लगाने एवं उसकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार होने की बात बताई गई इसी बात को लेकर प्रभु रजवार द्वारा गाली गलौज एवं मारपीट किए जाने से दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। 
  मारपीट के दौरान प्रभु रजवार एवं उसके परिवार के सदस्यों ने फरसा एवं लाठी से हमला कर चनका रजवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई घटना में उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए दूसरों पक्ष द्वारा भी मामूली मारपीट की गई। इस घटना के बाद नंदू रजवार के बयान पर ऊंटारी रोड थाना कांड संख्या 43/2026 दिनांक 06/ 08 2026 के तहत बीएनएस एवं 3/4  डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम अंतर्गत मामला दर्ज किया गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के पांच नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही घटना में प्रयुक्त खून लगी टांगी एवं बास की लाठी बरामद कर जप्त कर ली गई है । गिरफ्तार अभियुक्त प्रभु रजवार पिता सीताराम रजवार, जुबली देवी पति प्रभु रजवार, गुड्डन रजवार पिता शंभू रजवार, सीताराम रजवार पिता स्वर्गीय केसर रजवार घटना में शामिल थे।