ओम तिवारी
मोतिहारी
पचपकड़ी थाना* क्षेत्र में हुए हत्याकांड के फरार चल रहे 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मोतिहारी पुलिस ने *5-5 हजार रुपये के इनाम* की घोषणा की है।
*कांड संख्या 107/26* के तहत फरार आरोपियों के नाम हैं:
1. *अनहोती साह*, पिता- स्व० चुल्हाई साह
2. *बिगु साह*, पिता- बैजू साह
3. *गजेन्द्र साह*, पिता- कृष्णबिहारी
4. *पार्वती देवी*, पति- रघु साह
सभी *सिसवा मंगल, थाना- पचपकड़ी, जिला- पूर्वी चंपारण* के निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी ने बताया कि उक्त सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के संबंध में ठोस सूचना देने वाले व्यक्ति को *5-5 हजार रुपये का इनाम* दिया जाएगा। साथ ही *सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गुप्त* रखी जाएगी।
पुलिस ने आरोपियों के फोटो भी जारी किए हैं। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को भी इनके बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
*संपर्क नंबर:* *9031827100* - पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी
_मोतिहारी पुलिस: आपकी सेवा में सदैव तत्पर_