लोकेशन=जीआरपी बस्ती। धर्मेन्द्र द्विवेदी 
पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक सर्किल गोरखपुर  साविरत्न गौतम के निकट पर्यवेक्षण में जीआरपी थाना बस्ती पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत  यात्री द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक बालिका ट्रेन नम्बर 15565 बैशाली एक्स0 से जो ललितग्राम से नई दिल्ली जा रही थी में एक लड़की भटक रही है । जिसके पास कोई अभिभावक नही है इस सूचना पर ट्रेन स्कोर्ट कर्मचारीगण द्वारा मौके पर पहुंच कर गुमशुदा  19वर्षीय बालिका  संजना कुमारी पुत्री चन्दन शाह निवासी ग्राम पचपेड़ा थाना मिरगंज जिला गोपालगंज बिहार उम्र लगभग 19 बर्ष को बरामद कर सकुशल रेलवे स्टेशन बस्ती पर म0हे0का0 सोनिका सिंह के द्वारा थाना  लाया गया । उक्त बरामदशुदा बालिका के परिजन को सी-प्लान की मदद से सूचना दी गयी । सूचना पर गुमशुदा बालिका के चन्दन शाह पुत्र गोपाल जी शाह निवासी ग्राम पचपेड़ा थाना मिरगंज जिला गोपालगंज व  मुन्ना कुमार गुप्ता पुत्र लाल बाबूशाह निवासी ग्राम भगतपुरा थाना मैरवा जिला सिवान बिहार के साथ उपस्थित थाना आये।
बाद करने पहचान गुमशुदा बालिका को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्य से खुशी प्रकट करते हुए परिजन द्वारा जीआरपी थाना बस्ती की भूरी-भूरी प्रशंसा की  गई ।