ओमप्रकाश तिवारी/मोतिहारी
मोतिहारी पुलिस की डायल 112 सेवा एक बार फिर मदद के लिए समय पर पहुंची और एक घायल व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
पुलिस के अनुसार दिनांक 05.07.2026 को तुरकौलिया थाना क्षेत्र में डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि बेरिया बाजार के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही तुरकौलिया डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 07 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार दिया।
इसके बाद पुलिस टीम ने घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया। समय पर मदद मिलने से घायल की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि डायल 112 सेवा 24/7 नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक "डरें नहीं, डायल करें 112"।
*मोतिहारी पुलिस:* "आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर"