आशीष कुमार मुखर्जी/रफ्तार मीडिया
कुजू : कुजू पश्चिमी पंचायत सचिवालय में जेएसपीएस बदलाव मंच की मासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
बैठक में मुख्य रूप से कुजू पंचायत सचिव राजकुमार साव, जेएसपीएस कमेटी कॉर्डिनेटर विकास कुमार और वार्ड सदस्य मेघलाल राम उपस्थित थे। इसके अलावा क्षेत्र की आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलर और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी बैठक में हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए।
*रोजगार सृजन पर विशेष जोर*
बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देना रहा। इसके तहत सर्वसम्मति से 'आजीविका ऋण' का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कई सदस्यों को नए रोजगार से जोड़ने और उनके आर्थिक उत्थान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
*मंच उपलब्ध कराएगा वित्तीय सहायता*
कमेटी कॉर्डिनेटर विकास कुमार ने बताया कि जो भी सदस्य रोजगार शुरू करने के इच्छुक हैं, उन्हें जेएसपीएस बदलाव मंच की ओर से आसान शर्तों पर ऋण (लोन) उपलब्ध कराया जाएगा। पंचायत सचिव राजकुमार साव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से न सिर्फ ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को संबल मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए साधन भी विकसित होंगे। मौके पर कई समूह के अध्यक्ष सचिव मौजूद हुए जिसमें पिंकी देवी, सोबी देवी ,कांति देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी ,सुचिता देवी, आशा देवी ,बेबी देवी ,रिंकी, देवी ,सीता देवी ,अर्चना कुंडू, रूपा महतो, नीतू देवी ,शांति देवी ,रीता देवी ,पूनम देवी, अनीता देवी ,रूपा अग्रवाल, सुनीता सिंह ,उगनी देवी, सविता देवी ,अनार देवी, संगीता देवी ,सुनता देवी सहित कई समूह के सदस्य मौजूद थे ।