रफ्तार मीडिया/गिरिडीह: राष्ट्रीय जनता दल गिरिडीह ने रविवार को नया परिषदन भवन में पार्टी का 30वाँ स्थापना दिवस उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव इनामुल हक एवं वरिष्ठ नेता रामेश्वर यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने की, जबकि संचालन युवा राजद के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी के नए एवं पुराने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जिला संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही गिरिडीह जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार करने का भी निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को लालू प्रसाद यादव के समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को पूरे गिरिडीह जिले में और अधिक सशक्त एवं धारदार बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना होगा।
युवा राजद के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि शीघ्र ही गिरिडीह जिले के सभी 13 प्रखंडों में प्रखंड कमेटियों का गठन एवं विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों एवं जनसमस्याओं को लेकर पार्टी लगातार धरना-प्रदर्शन तथा जनआंदोलन करेगी। इस अवसर पर जमुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय कुमार दास के नेतृत्व में राहुल कुमार दास, प्रकाश दास, सुनील राणा, नीतू कुमारी, हीरामणि यादव, गीता देवी, रवीना देवी, कलावती देवी, लक्ष्मी देवी एवं पिंटू यादव सहित कई लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला सचिव मोहम्मद नेक बारिश, प्रदेश सचिव कामरान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, गावां प्रखंड अध्यक्ष लखन प्रसाद यादव, जिला सह सचिव संजय शर्मा, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं जिला उपाध्यक्ष संजय दास, युवा जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, जिला सचिव सुरेश यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल यादव, जिला महासचिव बलदेव नायक, तिसरी प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार गोप, युवा जिला उपाध्यक्ष निरंजन यादव, डॉ. सी.के. रंजन, किशन यादव, मोहम्मद असगर अंसारी, शमशाद अंसारी, पिंटू यादव, लक्ष्मी देवी, कलावती देवी, रीना देवी, गीता देवी, हीरामणि यादव, नरेश यादव, महेंद्र दास, राहुल कुमार दास, प्रकाश दास, सुनील राणा, नीतू कुमारी सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।