सरायकेला: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में रविवार को कांड्रा पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांड्रा एवं आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न जनसमस्याओं की जानकारी ली और लोगों की बातों को गंभीरता से सुना।पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए पहल करना ही जनप्रतिनिधियों का दायित्व है।इस अवसर पर उनके साथ अधिवक्ता संजय कुमार, कार्तिक कुमार साहू एवं जयदेव साव भी उपस्थित रहे। सभी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।