सौरभ राय/रफ्तार मीडिया

रांची: सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर हिंदू जागृत मंच की ओर से सोमवार को पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया। मंच ने प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी शिवभक्तों के लिए नि:शुल्क दूध, बेलपत्र, भांग सहित पूजा सामग्री का वितरण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिविर का लाभ उठाया।हिंदू जागृत मंच के संस्थापक सदस्य सुजीत सिंह ने बताया कि मंच पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से सावन माह के प्रत्येक सोमवार को सेवा शिविर का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी सावन के सभी चारों सोमवार को शिविर लगाकर शिवभक्तों की सेवा की जाएगी।सेवा शिविर के सफल संचालन में शिविर प्रभारी अर्पित सिंह, सुरेंद्र यादव, अभिजीत मिश्रा, नितिन ओझा, कपिल गोप, चंदन सिंह, कन्हैया शाह, धनंजय चंद्रवंशी, गौतम बर्मन एवं अमित अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर सुजीत सिंह, निशांत यादव, चंदन मिश्रा, रंजय वर्मा, सूरज पांडेय, सोनू भरद्वाज, ओमप्रकाश, अनीश केसरी, प्रदीप भगत, कन्हैया जायसवाल, विंदा वर्णवाल, वेद सिंह, अरविंद गुप्ता, कृष्णा विश्वकर्मा सहित मंच के कई सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा की समुचित व्यवस्था की गई।