सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान एवं उद्भेदन, कार्यालय कार्य तथा विधि-व्यवस्था संधारण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।15 अगस्त 2026 के अवसर पर जारी ‘कमेंडेशन रोल’ (प्रशस्ति पत्र) में उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया है कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न कांडों के अनुसंधान और उद्भेदन के साथ-साथ कार्यालयीय दायित्वों तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में उनके द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।प्रशस्ति पत्र में उनके समर्पण, परिश्रम और लगन की विशेष प्रशंसा की गई है। साथ ही उम्मीद जताई गई है कि वे भविष्य में भी इसी समर्पित भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।विनय कुमार को मिले इस सम्मान से पुलिस महकमे में भी हर्ष का माहौल है। उनके सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।